ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा के पावन अवसर पर रविवार को मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इसी दौरान भीड़ के दबाव में पटना निवासी एक श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उन्हें दिल का दौरा पड़ने की आशंका पर प्राथमिक उपचार के बाद सतना रेफर किया गया। घटना के बाद मंदिर परिसर में कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा।