सिवनी: ईद-उल-अजहा: मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा, देश की खुशहाली की दुआ मांगी गई
Seoni, Seoni | May 28, 2026 सिवनी जिले में ईद-उल-अजहा का त्योहार श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। गुरुवार को शहर की ईदगाह समेत विभिन्न मस्जिदों में मुस्लिम समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से नमाज अदा की। नमाज के बाद देश में अमन, शांति, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी गई। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।