चैनपुर: रामगढ़-हुटार मार्ग पर चार जगह सड़क ध्वस्त होने से प्रखंड मुख्यालय से संपर्क प्रभावित
रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत रामगढ़, हुटार और मायापुर क्षेत्र के ग्रामीणों का प्रखंड मुख्यालय से संपर्क बरसात के कारण प्रभावित हो गया है। लगातार बारिश और तेज पानी के बहाव के कारण रामगढ़-कुट्टी मोड़ वाया हुटार मार्ग पर कई जगह सड़क और छलका बह गए हैं। इससे आवागमन में ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।