मौदहा: मौदहा में अब तक 2070 कुंतल गेहूं की खरीद, एक केंद्र ठप, ई-पॉस मशीन खराब होने से सहकारी केंद्र पर तौल शुरू नहीं
मौदहा कस्बे में रबी विपणन सत्र के दौरान गेहूं खरीद के लिए बनाए गए तीन केंद्रों में से एक केंद्र तकनीकी खराबी के कारण ठप पड़ा है। पिछले नौ दिनों में कुल 2070 कुंतल गेहूं की खरीद की जा चुकी है, लेकिन सहकारी क्रय-विक्रय केंद्र पर अभी तक एक भी कुंतल गेहूं की तौल नहीं हो पाई है। सहकारी क्रय-विक्रय खरीद केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार ने बताया कि ई-पॉस मशीन खराब होन