पंतनगर की झा कॉलोनी में युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पूरे मामले में जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रुद्रपुर के जिला अस्पताल पहुंची पंतनगर थाना पुलिस ने बुधवार दोपहर 2:00 बजे मृतका दुर्गावती पुत्री हरिकेश यादव के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।