धार: जिले में बेमौसम बारिश से प्याज की फसल को हुआ नुकसान #janasamsaya
Dhar, Dhar | May 22, 2025 धार जिले के मालवा निमाड़ क्षेत्र में एक बार फिर मौसम की मार किसानों पर पड़ी है। बेवक्त हुई बारिश ने प्याज की खड़ी फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। क्षेत्र के किसानों ने अपने खेतों में प्याज की फसल लगाकर 6 माह तक उसकी देखभाल की समय-समय पर खाद व जरूरत पड़ने पर दवाई का छिड़काव भी किया। कड़ी मेहनत के बाद जब फसल तैयार हो गई तभी बे मौसम हुई बारिश से नुकसान पहुंचा।