मसंत पर्व के अवसर पर 14 जून को आयोजित होने वाले छऊ मेला की तैयारियों को लेकर नालिता गांव में गुरुवार को सामूहिक बैठक हुई। बैठक में अध्यक्ष आदे मुंडा, सचिव गुलाब सिंह कुम्हार सहित समिति के पदाधिकारी, संरक्षक, सलाहकार और ग्रामीण उपस्थित रहे। मेला की रूपरेखा, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, कलाकारों के स्वागत तथा दर्शकों की सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।