सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के रामपुर के बाबू ठेकेदार वाली गली में कार चालक ने पहले बाइक में टक्कर मारी ,उसके बाद अनियंत्रित होकर बिजली के खंबे में टक्कर मार दी।जिससे खम्मा टूट गया और कार अनियंत्रित होकर पलट गई लेकिन कार में सवार सभी लोग बाल बाल बच गए ,सूचना के बाद मौके पर पुलिस और विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं।