बेरमो: डीवीसी बोकारो थर्मल के लापरवाह रवैये से एसटीपी कार्य में उखड़ी सड़क, स्कूली बच्चे-बुजुर्ग परेशान
Bermo, Bokaro | Jul 4, 2026 बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के बोकारो थर्मल डीवीसी बोकारो थर्मल के सिविल विभाग द्वारा कराए जा रहे एसटीपी वर्क के कारण उर्दू मजलिस क्षेत्र की सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। शनिवार समय लगभग साढ़े 12 बजे आरोप है कि बेलगाम कार्यरत कंपनी और ठेकेदार भरतजी पटेल की निगरानी में काम होने से सड़क पर गड्ढे और कीचड़ के कारण आवागमन मुश्किल हो गया है।