महसी: खैरीघाट थाना क्षेत्र में सफेद बालू सहित मिट्टी खनन का कारोबार तेज़, स्थानीय लोगों में आक्रोश
खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बह रही सरयू नदी की कछार में सफेद बालू का खनन तथा क्षेत्र के अलग-अलग गांव में मडलोलर मशीन से मिट्टी खनन का कारोबार तेजी से किया जा रहा है। जिसको लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों का मानना है की नदी से बालू खनन होने के कारण कटान तेज हो जाती है। वहीं मिट्टी खनन से खेत की उर्वरा शक्ति कम हो रही।