फारबिसगंज: जोगबनी थाना पुलिस ने नशीली दवाओं के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
जोगबनी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भारी मात्रा में नशीली दवाओं के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. बरामद नशीली दवाओं में 29 पीस कोडीन युक्त कफ सीरप व 300 पीस नशीले टेबलेट शामिल है. गिरफ्तार युवक की पहचान चंदन कुमार पिता दिनेश चौधरी टिकुलिया बस्ती वार्ड संख्या 10 निवासी के रूप में हुई हैं.