फारबिसगंज: फारबिसगंज पीएचसी में आशा कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण ढंग से किया धरना प्रदर्शन
फारबिसगंज पीएचसी में आशा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को 12 बजे से धरना-प्रदर्शन किया. मानदेय में वृद्धि की मांग को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने कहा प्रधानमंत्री के मधुबनी कार्यक्रम में हम लोगों को आमंत्रित नहीं किया गया है. पिछले कई साल से मानदेय में वृद्धि की मांग हो रही है लेकिन प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री का ध्यान नहीं जा रहा है जो काफी दुःख की बात है.