फारबिसगंज: फारबिसगंज में युवाओं ने पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया
फारबिसगंज में युवाओं ने पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में कैंडल मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया. गुरुवार को 07 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया गया. पोस्ट आफिस चौक से कैंडल मार्च निकाला गया. इस मौके पर इस घटना में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. विभिन्न संगठनों द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया.