बिहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत कटेसर गांव में बच्चों के झगड़ा को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गया। इस मारपीट के दौरान एक किशोर घायल हो गया है। घायल किशोर की पहचान बबलू कुमार के रूप में की जा रही है। जिसे इलाज हेतु स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला मंगलवार की देर शाम 7:51 के करीब की है।