पुनासा: मूंदी में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, पावर प्लांट से लौट रहे 2 दोस्तों की मौके पर ही मौत
Punasa, Khandwa | May 25, 2026 खंडवा जिले के मूंदी थाना क्षेत्र में रविवार रात करीब 10 बजे एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। केनुद रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दोनों युवक सिंगाजी पावर प्लांट से अपनी ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।