कराईकेला में सोमवार से 16 प्रहर हरि संकीर्तन प्रारंभ किया गया। इसे लेकर सोमवार दोपहर बाजे गाजे के साथ कलश यात्रा निकाली है। जहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस दौरान श्रद्धालु हरि मंदिर नदी पहुंचे, जहां पूजा-अर्चना के पश्चात पवित्र जल लेकर मंदिर परिसर लौटे, जिसके बाद अखंड कीर्तन प्रारंभ हुआ।