बांधवगढ़: उमरिया में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई कार, 3 साल की मासूम समेत 4 की मौत, महिला गंभीर
उमरिया जिले में नेशनल हाईवे-43 पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और एक मृतक का शव कार में फंस गया, जिसे रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया।हादसा उमरिया जिले के ग्राम भरौला स्थित सिद्ध बाबा मंदिर के पास नेशनल हाईवे-43 पर हुआ। चार की मौके पर मौत एक महिला घायल