कैराना कोतवाली पुलिस टीम क्षेत्र के गांव तितरवाड़ा—बुच्चाखेड़ी मार्ग पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक युवक को रोककर तलाशी ली, जिसके कब्जे से एक चाकू और 700 रुपये बरामद हुए। रविवार शाम करीब चार बजे पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम आसिफ निवासी गांव तितरवाड़ा है।