कस्बा: कसबा में जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नितेश कुमार सिंह ने नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास किया
Kasba, Purnia | Mar 30, 2026 कसबा में जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में अहम पहल करते हुए नितेश कुमार सिंह ने नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। सोमवार को मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के अंतर्गत नगर परिषद कसबा के वार्ड संख्या 14 में मदरसा चौक से मोहम्मद हर्जन के घर होते हुए गुप्तकाली मंदिर से कोशी नदी धार तक बनने वाले नाले का फीता काटकर विधिवत शिलान्यास किया गया।