सुसनेर: सुसनेर शहर में आसमानी आफत: तेज आंधी और जोरदार बारिश के साथ मालनवास क्षेत्र में गिरे ओले
शाम साढ़े 6 बजे सुसनेर शहर और आसपास के इलाकों में तेज आंधी और धूल भरी हवाओं का तांडव शुरू हुआ, जिसके बाद जोरदार बारिश ने पूरे शहर को सराबोर कर दिया। मौसम में आए इस अचानक बदलाव से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली और फिजाओं में ठंडक घुल गई, वहीं ग्रामीण इलाकों से डराने वाली खबरें भी सामने आ रही हैं।