बसेड़ी थाना पुलिस ने वांछित आरोपियों की धरपकड़ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए करीब 5 माह से फरार चल रहे आरोपी को घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया है। जिससे पुलिस मामले को लेकर पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी बालकृष्ण चौधरी ने बताया कि 13 मई 2025 को वन विभाग की टीम द्वारा अवैध खनन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान बय