बांसवाड़ा: महात्मा गांधी अस्पताल में नवजात बच्ची को छोड़ मां हुई 'लापता', ममता हुई शर्मसार
बांसवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में शनिवार रविवार मध्य रात्रि 12 बजे एक अत्यंत मार्मिक घटना सामने आई। प्रसव के बाद एक मां अपनी नवजात बेटी को अस्पताल में अकेला छोड़कर चली गई।बच्ची के जन्म के कुछ घंटे बाद ही मां अचानक गायब हो गई। अस्पताल प्रशासन ने काफी खोजबीन की, लेकिन महिला का कोई पता नहीं चल सका। बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ है।