पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के लटपौरी गांव निवासी 54 वर्षीय ब्रिज किशोर शर्मा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, वे पेशे से बढ़ई मिस्त्री थे और रोजाना साइकिल से हैदरनगर काम करने जाते थे। शुक्रवार शाम काम से लौटते समय हैदरनगर थाना क्षेत्र के खरडीहा मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घा