धार: धार के सोड़पुर में लापरवाही से तेंदुए की मौत, वन विभाग के पहुंचने से पहले सड़क किनारे तड़पता रहा
Dhar, Dhar | Nov 23, 2025 धार के सोड़पुर में लापरवाही का शिकार तेंदुआ—सड़क किनारे तड़पता रहा, वन विभाग के पहुंचने से पहले मौत।धार जिले के ग्राम सोड़पुर के पास जंगल में एक अस्वस्थ तेंदुआ ग्रामीणों को तड़पता हुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी, लेकिन टीम कई घंटे बाद मौके पर पहुंची। तब तक तेंदुआ तड़पते-तड़पते रविवार शाम 4:20 के लगभग दम तोड़ चुका था।