धार: नालछा के सोडपुर गांव में घायल तेंदुआ मिलने से दहशत, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
Dhar, Dhar | Nov 23, 2025 नालछा ब्लॉक के ग्राम सोडपुर समीप जंगल में रविवार को एक घायल तेंदुआ मिला है। तेंदुए के आबादी क्षेत्र में घुसने से गांव में दहशत फैल गई है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची व रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। तेंदुआ जंगल की झाड़ियों के पास घायल अवस्था में मिला। उसके शरीर, खासकर गर्दन और अन्य हिस्सों पर चोट के निशान हैं।