मनेर: महिनावा गांव में नाली के पानी को लेकर विवाद, मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल
Maner, Patna | Oct 21, 2025 मनेर थाना क्षेत्र के महिनावा गांव में नाली के पानी गिरने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों की इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला मंगलवार की सुबह 10:11 के करीब की बताई जाती है।