पडरौना: कुशीनगर: रक्षाबंधन, जन्माष्टमी व चेहल्लुम को लेकर पीस कमेटी की बैठक, DM और SP ने त्योहार शांति से मनाने की अपील की
कुशीनगर में आगामी रक्षाबंधन, जन्माष्टमी और चेहल्लुम त्योहार को लेकर DM महेन्द्र सिंह तंवर व एएसपी ने अधिकारियों और धर्मगुरुओं के साथ पीस कमेटी की बैठक आज बुधवार कलेक्ट्रेट सभागार में की।डीएम ने कहा कि जनपद की परंपरा रही है कि सभी त्योहार मिलजुल कर शांतिपूर्वक मनाए जाएं। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को त्योहारों के दौरान फील्ड में एक्टिव रहने का निर्देश दिए।