लखीमपुर-खीरी जिले के ग्राम तेलियार से कानून-व्यवस्था को कटघरे में खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। पीड़िता पुष्पा पत्नी रामभरोसे ने दिए पत्र में बताया है कि गांव के ही मिथुन पुत्र हरिश्चन्द्र, हरिश्चन्द्र पुत्र भगौती एवं कृष्णक्रान्ती पत्नी हरिश्चन्द्र ने मिलकर जमीनी रंजिश को लेकर उससे मारपीट की है।