महसी: राज़ी चौराहा के पास सीमेंट से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर नहर किनारे पलटा, चालक सुरक्षित
हरदी थाना क्षेत्र में मंगलवार सीमेंट से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर नहर किनारे पलट गया। बताया गया कि ट्रक बहराइच से राजी चौराहा की ओर जा रहा था। हादसे में चालक सुरक्षित बच गया और कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।