चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत के 12 वार्डों में 23 फरवरी को 12,587 मतदाता करेंगे मतदान
नगर निकाय चुनाव की डुगडुगी बज गई है। अधिसूचना जारी होने के बाद गुरुवार से चुनाव को लेकर नामांकन पत्र की खरीदी शुरू हो गई है। चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में भी आगामी 23 फरवरी को मतदान होगा। 29 जनवरी से 4 फरवरी तक नामांकन, 5 फरवरी को स्कूटनी, 6 फरवरी को नामांकन वापसी तथा 7 फरवरी को प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाना है। चाकुलिया में चुनाव को ल