वारिसलीगंज में अडानी समूह के निर्माणाधीन सीमेंट फैक्ट्री में बिजली आपूर्ति को लेकर गाड़े जा रहे टावर का चैनपुरा गांव के ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया। इस दौरान ग्रामीण काफी उग्र दिखे। जिसके बाद पुलिस ने आंशिक रूप से बल प्रयोग करते हुए ग्रामीणों को खदेड़ दिया। ग्रामीणों ने बताया कि उनके रैयती खाते की आवासीय जमीन से 133 केवी हाई वोल्टेज का बिजली तार जबरन प्रवाहित