अजीतमल: अयाना थाना क्षेत्र के बीजलपुर घाट पर अंतिम संस्कार में शामिल युवक नदी में डूबा, पुलिस व गोताखोर तलाश में जुटे
अयाना थाना क्षेत्र के गांव करके का पुरवा निवासी बादशाह की शुक्रवार की रात मृत्यु हो गई थी। जिसमें शनिवार की सुबह करीब 10 बजे गांव के लोग अंतिम संस्कार में शामिल होकर बीजलपुर घाट पर गए हुए थे। अंतिम संस्कार के बाद लोग स्नान कर रहे थे उसी दौरान अखिलेश पाल पुत्र स्व. गंगा चरण पाल गहरे पानी मे चला गया और वह डूबने लगा। डूबता देख लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया