भिंड नगर: राज होली में बुजुर्ग के साथ एक आरोपी ने मारपीट करते हुए दी जान से मारने की धमकी, पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज
शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत राजहोली में बुजुर्ग के साथ एक आरोपी ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। जानकारी के अनुसार सुदामा लाल नामक बुजुर्ग अपने काम से जा रहा था तभी उसके साथ संजू नामक आरोपी ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी।जिसके बाद सुदामा लाल नामक बुजुर्ग ने पुलिस से घटना की शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।