पनवाड़ी में पीड़ित की शिकायत पर सक्रिय हुई एंटी करप्शन की टीम ने रिपोर्ट लगाने के नाम पर दस हजार रुपये की रिश्वत लेते अमीन संघ के अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। फिलहाल एंटी करप्शन टीम ने आरोपी अमीन को पकड़कर उसके हाथ धुलवाए और पीड़ित की दिए हुए दस हजार रुपये बरामद कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।