छींछ से जौलाना तक का लगभग 14 किलोमीटर लंबा सड़क मार्ग इन दिनों अत्यंत खस्ताहाल स्थिति में है। जगह–जगह बने बड़े–बड़े गड्ढों ने इस मार्ग को मानो दुर्घटनाओं का खुला निमंत्रण बना दिया है। आमजन, राहगीर, विद्यार्थी, मजदूर, किसान और व्यापारी सभी इस बदहाल सड़क से रोजाना जूझने को मजबूर हैं। यह सड़क केवल स्थानीय आवागमन का साधन नहीं, बल्कि धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से भ