शाहनगर: शाहनगर विकासखंड के सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों में मनाया गया युवा दिवस, किया गया सामूहिक सूर्य नमस्कार
हम आपको बता दे कि प्रतिवर्ष 12 जनवरी को देश भर में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है, इसी क्रम में पन्ना जिले के शाहनगर विकासखंड अंतर्गत विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में युवा दिवस के उपलक्ष में सामूहिक सूर्य नमस्कार के आयोजन के साथ ही स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शो पर चलने पर जोर दिया गया