दुमका नगर थाना के सराय रोड से यंशवत कुमार मोदी की स्कूटी 12 जनवरी को चोरी हो गई थी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस सक्रिय हुई।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर दुमका के नेतृत्व में गठित छापामारी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी की स्कूटी को बरामद कर लिया। मामले शास्त्रीनगर बाउरीपाड़ा निवासी अमित यादव को गिरफ्तार किया गया।