लोहरदगा: सड़क हादसों में जा रही लोगो की जान, व्यवस्था की खामियों को गिनाते हुए सिविल सोसाइटी ने प्रशासन के सामने रखीं 12 मांगें।
लोहरदगा जिले में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं और इससे होने वाली जनहानि पर चिंता व्यक्त करते हुए लोहरदगा सिविल सोसाइटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार दोपहर 12 बजे उपायुक्त की अनुपस्थिति में एनडीसी अभिनीत कुमार सूरज को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।