मुंगावली में गुरुवार को दोपहर लगभग तीन बजे दिगंबर जैन महिला महासमिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से प्रीति दीप टढैया को अध्यक्ष और ज्योति सराफ को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। सुधा सागर भवन में हुई बैठक में चुनाव अधिकारी मीता सराफ ने चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई।