जलालगढ़: जलालगढ़ प्रखंड के सौठा पंचायत के धुसमर गांव में गांव के नवनिर्मित स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन विधायक द्वारा किया गया
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा एवं माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा सौठा पंचायत के धुसमर गांव में हेल्थ एंड वैलनेस केंद्र का उद्घाटन बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं विधायक अफाक आलम के द्वारा किया गया। वहीं जमीनदाता जय नंदन सिंह का नाम शिलापट्ट पर अंकित नहीं रहने के कारण लोगों में काफी नाराजगी देखी गई।