जलालगढ़: जलालगढ़ प्रखंड में सरकारी एवं गैर सरकारी शिक्षण संस्थाओं में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया
आदर्श मध्य विद्यालय जलालगढ़ सहित प्रखंड के सभी सरकारी विधालय में प्रथम उपराष्ट्रपति और द्वितीय राष्ट्रपति, महान दार्शनिक और शिक्षक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर डॉ. राधाकृष्णन के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि दी गई।