मोहनिया: मुठानी रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की हुई मौत
Mohania, Kaimur | Jan 29, 2025 कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के मुठानी रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की जानकारी ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।