मोहनिया: कुंभ मेला जा रही झारखंड की रंजीता ने कहा, भगदड़ की सूचना मिली लेकिन इससे नहीं पड़ता कोई फर्क, जाएंगे स्नान करने
Mohania, Kaimur | Jan 29, 2025 कुंभ मेला में भगदड़ होने की सूचना काफी तेजी से फैली है, ईसी बीच कुंभ मेला जाने वालों का ताता लगा हुआ है। कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के नशेज पहुंची झारखंड की रंजीता कुमारी ने कहा आस्था के आगे कोई भी परिस्थिति हम लोगों को झुका नहीं सकता। हम लोग कुंभ में स्नान करने जरूर जाएंगे।