मोहनिया: पाल स्टोर कुदरा के पास अनियंत्रित होकर नाले में पलटा ट्रक, बाल-बाल बचा चालक
Mohania, Kaimur | Jan 28, 2025 कैमूर जिले के कुदरा थाना के पास पाल स्टोर कुदरा के पास सर्विस सड़क पर अनियंत्रित होकर एक ट्रक नाले में गिर गया जिससे ट्रक पलट गया। वहीं चालक बाल बाल बच गया। चालक ने बताया कि सड़क पर जाम होने के कारण सर्विस रोड पकड़ कर आ रहा था, दूसरे वाहन को साइड देने में उसका पहिया नाले में गिर गया फिर ट्रक पलट गई।