हेरहंज: गिद्दी मोड़ के पास बाइक से गिरकर महिला घायल
हेरहंज थाना सीमा से सटे चतरा मार्ग पर बुधवार को बारियातू के गिद्दी मोड़ के पास बाइक से गिर कर एक महिला घायल हो गई। जिसकी पहचान नावाडीह गांव निवासी सूरज कुमार की पत्नी पातो देवी के रूप में हुई। जिसे गंभीर अवस्था में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां पर डॉक्टर संजय सिद्धार्थ के द्वारा इलाज किया गया। उक्त महिला हेरहंज से घर लौट रही थी।