जमुआ: मनीकबाद में चोरों का अनोखा कारनामा, घर के बाहर खड़ी अपाची बाइक का टायर खोलकर ले गए बदमाश।
Jamua, Giridih | Jun 12, 2026 हिरोडीह थाना क्षेत्र के मनीकबाद गांव में अज्ञात चोरों ने घर के बाहर खड़ी एक अपाची बाइक का टायर खोलकर चोरी कर लिया। शुक्रवार को 10 बजे भुक्तभोगी ने हीरोडीह थाना में इसको लेकर आवेदन दिया है।घटना के बाद गांव में लोगों के बीच हैरानी और आक्रोश का माहौल है।