भालूमाड़ा थाना पुलिस ने गुमशुदगी के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 22 बदरा निवासी दुर्गावरी साहू को गुरुवार रात इलाहाबाद से दस्तयाब कर लिया है। पुलिस को काफी समय से दुर्गावरी साहू की तलाश थी, जिसे लेकर परिजन भी लगातार चिंतित थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार गुमशुदगी की सूचना मिलने के बाद भालूमाड़ा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की थी ।