सिंघवारा: सोनकी थाना पुलिस ने नामजद अभियुक्त को किया गिरफ्तार,मद्यनिषेध अधिनियम के मामले में फरार चल रहा आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
सोनकी थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून के तहत पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोनकी थाना कांड संख्या-47/26, धारा-30(ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत दर्ज मामले में आरोपी मणिकांत मुखिया (पिता- कारी मुखिया), ग्राम मेकना, थाना सोनकी, जिला दरभंगा को विधिवत गिरफ्तार किया गया।