चाकुलिया में मंगलवार को 11 केवी चाकुलिया पीएसएस में लाइन मेटेनेंस का कार्य किया जाएगा। इस दौरान चाकुलिया के नया बाजार, पुराना बाजार, मानुषमुड़िया एवं मुराल क्षेत्र में सुबह 10 बजे से एक बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस अंतराल में पूर्व अगर कार्य सम्पन्न हो जाता है तो विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।