गिरिडीह: मुफस्सिल थाना में पदस्थापित चौकीदार की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत, बिना पोस्टमार्टम कराए ले गए घर
मुफस्सिल थाना में पदस्थापित चौकीदार कोल्हा कुमार की मौत सोमवार को इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हो गई। करीब 12 बजे परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए इसके शव को घर ले गए। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कोल्हरिया सेनादौनी निवासी कोल्हा कुमार की तबियत पिछले दिनों खराब हुई जिसके बाद अचानक उनकी आवाज बंद हो गई।